Top News

नकली रिफाइंड तेल का बड़ा खुलासा, 500+ पेटियां जब्तMajor Exposure of Fake Refined Oil: Over 500 Cartons Seized

 

अयोध्या में खाद्य सुरक्षा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली रिफाइंड तेल के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। छापेमारी के दौरान Fortune ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे 500 से अधिक पेटियां नकली तेल जब्त की गई हैं।


जांच में सामने आया है कि मिलावटखोरों ने ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए हूबहू असली जैसी पैकिंग तैयार की थी। इतना ही नहीं, उत्पाद को असली दिखाने के लिए फर्जी QR कोड का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ता आसानी से धोखा खा रहे थे।

प्रशासन ने जब्त किए गए तेल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें किस स्तर की मिलावट की गई है और यह स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है।

पुलिस अब इस पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है और यह भी जांच की जा रही है कि नकली तेल की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि तेल या अन्य खाद्य उत्पाद खरीदते समय पैकिंग, QR कोड और गुणवत्ता की अच्छी तरह जांच करें, ताकि ऐसे फर्जीवाड़े से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post