Top News

छिंदवाड़ा में EOW का बड़ा एक्शन: रिटायर्ड PWD अफसर के ठिकानों पर छापाMajor EOW Action in Chhindwara: Raids Conducted at Retired PWD Officer's Premises

 

छिंदवाड़ा में आज सुबह हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के परासिया रोड इलाके में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सेवानिवृत्त अधिकारी महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।


जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई शहर के व्यस्त व्यवसायिक क्षेत्र परासिया रोड स्थित मुल्लाजी पेट्रोल पंप के सामने, प्रदूषण विभाग के नीचे बने कार्यालय और आवास पर की जा रही है। EOW की टीम ने पूरे इलाके को घेरते हुए दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। महेंद्र नागवंशी के साथ-साथ उनके भाई के ठिकानों पर भी टीम मौजूद है, जिनका संबंध वंदना लॉन से बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद अर्जित संपत्तियों और विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों में निवेश को लेकर जांच की जा रही है। टीम महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और जमीनों से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। छापेमारी की कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

हालांकि, अभी तक EOW की ओर से किसी भी तरह की जब्ती या बड़े खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से कार्रवाई की जा रही है, उससे बड़े आर्थिक अनियमितताओं के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने शहर में हलचल बढ़ा दी है और सभी की नजरें अब EOW की अगली अपडेट पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post