Top News

BPCL के कार्ड को हैक कर 6 करोड़ का पेट्रोल-डीजल खरीदा, इंदौर के 7 कारोबारी रडार परPetrol and Diesel Worth ₹6 Crore Purchased by Hacking BPCL Cards; 7 Indore Businessmen Under the Scanner

 

इंदौर: शिप्रा BPCL के कार्ड को हैक कर धोखाधड़ीमामला इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र का है. शिप्रा थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का डिपो बना हुआ है. इस डिपो से पेट्रोल और डीजल लेने के लिए कंपनी के द्वारा संबंधित वेंडर को अलग-अलग तरह के कार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं. लेकिन इंदौर के सात कारोबारियों ने उस कार्ड को हैक कर करोड़ों रुपए का डीजल और पेट्रोल ले लिया. कंपनी ने जब जांच पड़ताल करवाई गई तो मामले का खुलासा हुआ. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विक्रांत हाटे ने मामले की शिकायत शिप्रा पुलिस से की.


करोड़ 72 लाख का का पेट्रोल डीजल लिया, पैसा नहीं चुकायाविक्रांत हाटे ने शिप्रा पुलिस को जानकारी दी कि, ''पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए कंपनी रिचार्ज कार्ड देती है कार्ड में पैसा डालने पर पेट्रोल डीजल मिलता है. 2023 में साइट हैक कर तकरीबन 5 करोड़ 72 लाख रुपए का पेट्रोल डीजल ले लिया और पैसा नहीं चुकाया. ऑडिट करवाया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.'' जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने विशाल सिंह, शशि सिंह, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, वाहिद खान, नरेंद्र वासु और बलवीर सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.अब देखना होगा कि मामले में पुलिस किस तरह से कार्रवाई करती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी के भी कुछ कर्मचारी इस पूरे मामले में आरोपियों से मिले होंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post