Top News

रेलवे स्टेशनों से विज्ञापन में कमाई: रतलाम मंडल को सालाना करोड़ों की आयAdvertisement earnings from railway stations: Ratlam division earns crores annually

 


इंदौर। पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने जानकारी दी है कि इंदौर क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विज्ञापन से रेलवे को सालाना बड़ी आय हो रही है।

सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर रेलवे स्टेशन से करीब 98.29 लाख रुपए, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से 76,657 रुपए और डॉ अंबेडकर नगर (महू) रेलवे स्टेशन से 44,500 रुपए की आय जनवरी 2025 से 1 जनवरी 2026 के बीच हुई है।

इस तरह इन स्टेशनों पर लगे विज्ञापन बोर्ड और फ्लेक्स से कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपए सालाना की आय रतलाम रेल मंडल को प्राप्त हो रही है।

वर्मा ने बताया कि यह आय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत बनती जा रही है और भविष्य में इसे और बढ़ाने की संभावनाएं भी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post