AAP पार्टी नहीं, लुटेरों की संस्था’, कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशानाAAP पार्टी नहीं, लुटेरों की संस्था’, कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया. इसके बाद पार्टी की अंदरूनी कलह सड़क पर आ गई और इस पर अभी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस पर अब मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया था. इसके बाद से ही राजनीति गरमाई हुई है, जहां AAP की तरफ से कई नेताओं ने राघव पर आरोप लगाए हैं, तो राघव ने वीडियो जारी करते हुए इन आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. अब इसको लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.
कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंजमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने AAP पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लुटेरों की संस्था है. जब तक भीतर ‘आवंटन बराबर’ रहता है, ये लोग साथ चलते हैं. जैसे ही आवंटन में गड़बड़ी होने लगती है, इनके नेता भागने लगते हैं. जब से आप पार्टी बनी है, योगेंद्र यादव से देख लीजिए आप. तब से एक-एक करके लोग निकलते जा रहे हैं. कुछ लोगों की प्राइवेट कंपनी AAP बनी हुई है.
उपनेता के पद से हटाए गए थे राघव चड्ढाआम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद पंजाब के अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी. अब संसद में राघव को बोलने के लिए उतना समय नहीं मिल पाएगा, जितना पहले मिल जाता था. बताया जा रहा था कि राघव पिछले कुछ समय से जनहित से जुड़े मुद्दे तो उठा रहे थे, लेकिन वह पार्टी लाइन से बाहर जाकर बोल रहे थे. इसी वजह से अब पार्टी ने उन पर एक्शन लिया है. जबकि एक समय वह पार्टी के यूथ आइकन माने जाते थे. उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने कोई भी अपराध नहीं किया है और उनकी चुप्पी को हार ना समझा जाए.
मध्य भारत के कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शनइससे पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में ही राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ता उनके सपोर्ट में आए थे. उन्होंने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पोस्टर जलाया. इसके अलावा उपनेता पद पर दोबारा रखने की मांग की गई.

Post a Comment