Top News

अनूपपुर में हादसा:भरभराकर गिरी 3 मंजिला लॉज, 14 लोग दबेAccident in Anuppur: 3-storey lodge collapses, 14 people buried

 


अनूपपुर जिले के कोतमा में भीषण हादसा हुआ। यहां के बस स्टैंड के पास शनिवार को अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में करीब 14 लोग दब गए। इसमें कोतमा के हनुमान दीन यादव (55) और रामकृपाल यादव (38) की मौत हो गई। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुए हादसे के बाद लॉज के मलबे में से लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया जोकि रात भर चला। कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोती उर रहमान के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत हुई है। देर रात एक और शव बरामद किया गया। 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अग्रवाल लॉज में निर्माण और पास में कॉम्प्लेक्स की खुदाई दोनों के लिए नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई थी


3 मंजिला अग्रवाल लॉज में निर्माण और पास में कॉम्प्लेक्स की खुदाई दोनों के लिए नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई थी। लॉज में 4 लोग रुके थे। 3 स्टाफ थे। पास में चल रहे निर्माण कार्य में 7 मजदूर काम कर रहे थे। उनके भी दबे होने की आशंका है। इस तरह 14 लोग दब गए। 5 घायलों को निकाला गया। बाकी की भी तलाश चल रही है।

सुरक्षा मानकों के बिना किए जा रहे इस कार्य ने इमारत की बुनियाद हिला दी जिससे लॉज भरभरा कर गिर गईहादसे के वक्त लॉज की ऊपरी मंजिल पर निर्माण चल रहा था। पास ही कॉम्प्लेक्स के लिए नींव खोदी जा रही थी। सुरक्षा मानकों के बिना किए जा रहे इस कार्य ने इमारत की बुनियाद हिला दी जिससे लॉज भरभरा कर गिर गई।

हादसे के बाद प्रशासन ने 10 एंबुलेंस लगाई, जिले से डॉक्टरों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य में तैनात कियायह हादसा नगर पालिका की लापरवाही उजागर कर रहा है। बिना अनुमति हो रहे निर्माण पर नगर पालिका ने न तो नोटिस थमाए और न ही तकनीकी जांच ही की। नतीजा, इमारत ढह गई। हादसे के बाद प्रशासन ने 10 एंबुलेंस लगाई। जिले से डॉक्टरों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य में तैनात किया गया। गंभीर तीन लोगों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post