Top News

कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस अफसर की 4 करोड़ की संपत्तियां अटैच, बड़े गठजोड़ का भी संकेतAssets worth ₹4 crore belonging to an IAS officer suspended in the coal scam attached; points to a larger nexus

 

छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने विश्नोई की नौ अचल संपत्तियों की पहचान की है। अवैध तरीके से अर्जित ये संपत्तियां विश्नोई के परिवार के सदस्यों व उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर हैं। 


इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष कोर्ट में आवेदन दिया गया था। यह मामला जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच 540 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान राज्य में कोयले के परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की जाती थी, जिसमें नौकरशाह, कारोबारी, राजनेता व बिचौलिए शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post