Top News

फैक्ट्री में लगी आग, अंदर रखे थे 28 लाख रुपये कैश; मालिक अपनी जान पर खेलकर बाहर निकाल लायाFire Breaks Out at Factory; ₹28 Lakh in Cash Kept Inside—Owner Risks His Life to Retrieve It

 

छिंदवाड़ा। रविवार-सोमवार दरमियानी रात सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण आग में फैक्ट्री जलकर खाक हो गई है, जिससे 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, फैक्ट्री संचालक ने साहस दिखाकर करीब 28 लाख रुपये नगद बचा लिए।


फैक्ट्री के संचालक दीपक साहू और उनके परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य आग बुझाने और बचाव के प्रयास में झुलस गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की 5 दमकल गाड़ियां और 4 पानी के टैंकर मौके पर तैनात किए गए थे। फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखी पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री के कारण आग तेजी से फैली और सुबह तक पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 80 लाख रुपये का सामान नष्ट हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post