Top News

24 घंटे Z कैटेगरी सुरक्षा घेरे में रहेंगे दिल्ली के विधानसभा अध्यक्षThe Delhi Assembly Speaker will remain under a 'Z' category security cover 24 hours a day. ।

 

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही बम धमकियों और एक गंभीर सुरक्षा चूक की घटना के बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को 6-7 धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके अलावा हाल ही में एक सुरक्षा चूक के दौरान एक शख्स विधानसभा परिसर में घुसकर अध्यक्ष की गाड़ी में संदिग्ध वस्तु रखने में सफल विधान रहा। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा जरूरी हो गई थी।


अब जेड श्रेणी सुरक्षा के तहत विजेंद्र गुप्ता को 24 घंटे खास सुरक्षा दी जाएगी, जो विधानसभा ऑफिस से लेकर उनके घर तक रहेगी। इस व्यवस्था एक एस्कॉर्ट गाड़ी भी शामिल है, जो हर समय उनके काफिले के साथ चलेगी। आधिकारिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा दल का नेतृत्व एक अधिकारी करेगा, जिसके साथ ट्रेंड कमांडोज की टीम हर समय सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

परिसर की सुरक्षा हो रही मजबूत

सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर विधानसभा परिसर की सुरक्षा भी बड़े लेवल पर मजबूत की जा रही है ताकि सभी सदस्यों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हर एंट्री गेट पर ऑटोमेटिक बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं, जिससे आने-जाने वाले हर शख्स और सामान की जरूरी जांच हो सके। इसके अलावा CRPF की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को गाड़ी सहित परिसर में तैनात किया गया है, जो लगातार गश्त करेगी और किसी भी खतरे से तुरंत निपट सकेगी।

खतरे को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति

विधानसभा सचिवालय ने साफ किया है कि लोकतांत्रिक संस्थानों के खिलाफ किसी भी खतरे को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई गई है। विधायी प्रक्रिया की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है। संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा और विधानसभा परिसर की अखंडता सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि सदन की कार्यवाही सुरक्षित और सुचारू रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post