Top News

बादशाह का ‘सजन रे’ को मिले 24 घंटे में 6 मिलियन व्यूज, फिर भी उठे सवालBadshah's 'Sajan Re' gets 6 million views in 24 hours, yet questions arise




पिछले महीने मार्च में बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह और एक्ट्रेस नोरा फतेही के गानों को लेकर विवादों का सामना करना पड़ा था। बादशाह के गाने 'टटीरी' पर सवाल उठे, जबकि नोरा के आइटम नंबर 'सरके तेरी चुनर' ने भी सोशल मीडिया पर तेज बहस छेड़ दिया था। इन दोनों स्टार्स ने इन विवादों पर माफी मांगते हुए अपनी इमोशन्स भी शेयर किया थीं।


ये गाना और भी जीवंत और रियल लग रहा है

अब इन दोनों स्टार्स ने अपनी नई शुरुआत के साथ फैंस के सामने आए हैं। उनका नया गाना 'सजन रे' 3 अप्रैल को रिलीज हुआ है, जो कि देसी हिप-हॉप और एनर्जेटिक पार्टी सॉन्ग है। रिलीज के महज कुछ 24 घंटों में ही इस गाने को यूट्यूब पर करीब 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है। इसमें सबसे खास बात ये है कि इस गाने में नोरा ने भी अपनी आवाज दी है, जो उनका दूसरा सिंगिंग प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इससे पहले नोरा ने 'टेटेमा' गाने में अपनी धुन का जादू फैलाया था।

अब 'सजन रे' गाने के बोल बादशाह, नोरा और संजॉय ने मिलकर बनाए हैं और इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई की गलियों से लेकर दिल्ली की सड़कों पर की गई है, जिससे ये गाना और भी जीवंत और रियल लग रहा है। दरअसल, बादशाह के रैप ने गाने को नया मुकाम दिया है और फैंस इस नए अंदाज को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

विवादों के बाद बादशाह और नोरा ने हार नहीं मानी

इतना ही नहीं, पिछले विवादों के बाद बादशाह और नोरा ने हार नहीं मानी और अपनी कला के द्वारा नई ऊर्जा के साथ कमबैक किया है। बादशाह ने हाल ही में एक इमोशनल नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने अपने दर्द को बयां करते हुए अपने फैंस से जल्द वापसी का वादा किया था। तो वहीं नोरा ने अपने गाने पर लगे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी गलती नहीं थी और वो गाने के प्रतिबंध का सपोर्ट भी करती हैं।अब देखना ये होगा कि 'सजन रे' गाने को आगे चलकर दर्शक और संगीत प्रेमी किस नजरिए से देखते हैं। दोनों कलाकारों की फैन फॉलोइंग और उनकी मेहनत को देखकर उम्मीद है कि ये गाना उनके करियर के लिए नया उत्साह लेकर आएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post