Top News

कोल्हापुर में अमरावती जैसा मामला, 10 लड़कियों का यौन शोषण कर बनाया वीडियो; आरोपी शाहिद गिरफ्तारCase Similar to Amravati Reported in Kolhapur: 10 Girls Sexually Exploited and Filmed; Accused Shahid Arrested




दिल्ली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी अमरावती जैसा मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के युवक शाहिद समीर सनादी पर युवतियों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहिद कोल्हापुर की हातकणंगले तालुका का रहने वाला है और फार्मेसी का छात्र है। उनसे कई युवतियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। शाहिद ने जब अपने एक करीबी दोस्त को इसके बारे में बताया, तो उसने मामले का खुलासा कर दिया।

युवती ने दर्ज कराई शिकायत

27 अप्रैल को एक 20 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने शाहिद पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। अदालत ने शाहिद को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि शाहिद ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की।


इसके बाद उसने युवती को कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। उसके इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया और फिर ये वीडियो अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। उनसे वीडियो का इस्तेमाल पीड़िता को धमकाने के लिए भी किया।

पीड़िता को दी धमकी

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इसकी शिकायत की, तो वह वीडियो पब्लिक कर देगा। आरोप है कि उनसे इसी तरह करीब 10 युवतियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान और बजरंग दल जैसे संगठनों ने मामले में पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा है।


पुलिस ने मामले की अन्य पीड़िताओं से भी सामने आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। इसके पहले अमरावती में मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर पर 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज़्यादा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post