माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने शैक्षिक सत्र 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 आज घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही 10वीं 12वीं का पास होने का प्रतिशत, टॉपर्स सूची और जिलेवार प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी जारी की गई। इस साल बोर्ड परीक्षा में छात्रओं का प्रदर्शन एक बार फिर छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है।
सीएम मोहन यादव ने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करते हुए टॉपर छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लक्ष्य को साबित किया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों पर स्कूल और सरकार की तरफ से ढेरों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्य के दोनों कक्षाओं के टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
सरकार ने टॉपर्स के लिए बजट में कर रखा है आवंटन
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 2026 की टॉपर लिस्ट में शामिल छात्रों को तो सरकार की ओर से कई तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अनुसार, टॉपर्स को मिलने वाले इनाम के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके मुताबिक,
लैपटॉप के लिए 250 करोड़ : शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे।
छात्राओं को स्कूटी : बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 100 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
साइकिल वितरण : ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों के लिए 210 करोड़ रखे गए हैं, जो दूर-दराज के इलाकों से आकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। यह योजना छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है।
एमपी बोर्ड करता है डिविजन सिस्टम का इस्तेमाल
एमपी बोर्ड रिजल्ट में डिवीजन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें छात्रों को उनके टोटल मार्क्स के आधार पर फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड डिवीजन दी जाती है। यह जानकारी प्रोविजनल मार्कशीट में साफ तौर पर लिखी होती है। MP बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। अगर कोई छात्र इस मिनिमम मार्क्स को हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे फेल माना जाएगा।
यहां दिखेगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट mpbse.nic.in , mpresults.nic.in , mponline.mpbse.gov.in और digilocker.gov.in पर रोल नंबर डालकर मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे।

Post a Comment