Top News

तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की…लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह को दी, जान से मारने की धमकी"You have ruined the culture of Haryana..." — Lawrence Bishnoi Gang issues death threat to Badshah.

 

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के बाद अब फेमस पंजाबी सिंगर बादशाह को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के द्वारा दी गई है, जिसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है।


फायरिंग एक ट्रेलर है और असली काम अभी बाकी है

इस पोस्ट में 2 लोगों के नाम सामने आए हैं, रणदीप मलिक और अनिल पंडित, जो अमेरिका से होने का दावा कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने पानीपत के असंध रोड पर वेस्टर्न यूनियन से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा जा रहा है कि ये लोग हवाला कारोबार के द्वारा विदेशों में पैसा भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे, इसी वजह से उन्हें पहले फोन के द्वारा चेतावनी दी गई थी।

इतना ही नहीं, पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि पानीपत की फायरिंग एक ट्रेलर है और असली काम अभी बाकी है। दरअसल, हवाला कारोबार से जुड़े लोगों को समय रहते सुधारने को कहा गया है नहीं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खास रूप से ये धमकी बादशाह को दी गई है कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब किया है। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि साल 2024 में उनके क्लब में ट्रेलर दिखाया गया था और अगली बार नुकसान और भी ज्यादा होगा

मामले की गंभीरता से चल रही है जांच

इसी पोस्ट के लास्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और अन्य लोगों जैसे संपत नेहरा, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकर, आशीष मलिक (सोनीपत), कपिल मलिक (कोबरा), साहिल दुहान (हिसार) और अंकित (सिरसा) का नाम भी लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post