इंदौर प्रेस क्लब में हुआ नारी शक्ति का सम्मान
इंदौर। पत्रकारिता पुराने दौर में एक कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता था। इसलिए इस क्षेत्र में महिलाओं की हमेशा कमी देखी जाती थी। मगर बीते दो दशक में महिलाओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में इस चुनौती को भी स्वीकार कर ना सिर्फ अपनी दखलंदाजी बढ़ाई है बल्कि अंचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक विशिष्ट मुकाम भी हांसिल किया है। यह बात पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कही। वे आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि बदलाव और बराबरी के इस दौर में महिलाओं को दृढ़ता के साथ चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि एक नारी ही परिवार, समाज और देश को मजबूत बनाने का काम कर सकती है। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश में अनादिकाल से नारी के रूप में शक्ति की आराधना की जाती है। यह सिर्फ परम्परा नहीं है, बल्कि हमारे समाज और देश का संस्कार है। इन्हीं संस्कारों को पोषित करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को समाजहित में निरंतर कार्य करना चाहिए।
पोस्ट मास्टर जनरल सुश्री प्रीति अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंदौर प्रेस क्लब में इतनी तादाद में महिला पत्रकारों का सम्मान दर्शाता है कि इंदौर की बेटियां किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में पीछे नहीं रहती। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शहर की गौरवशाली नेतृत्व परम्परा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचंग भूटिया ने कहा कि एक महिला को आगे बढ़ाने में उसकी अपनी योग्यता तो होती है, पर परिवार और जीवनसाथी भी इसका आधार होते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रेस को परस्पर सहयोगी बताते हुए कहा कि समाज से सीधे जुड़े रहने वाले दोनों क्षेत्रों के लोगों पर बहुत बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना उपाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने रखी। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, अभ्यास मंडल की सचिव माला सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु, शैलेश पाठक, डॉ. अर्पण जैन, लक्ष्मीकांत पंडित, डॉ. कमल हेतावल, जयसिंह रघुवंशी, राजू घोलप, राजू उपाध्याय, महेंद्र सोनगरा, अभिषेक कानूनगो, धर्मेश यशलाहा, अखिल हार्डिया के साथ बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुभूति निगम ने किया।
इनका हुआ सम्मान
#लाइफटाइम_अचीवमेंट - जयश्री पिंगले, मनीषा दुबे
#विशिष्ट_सेवा_सम्मान -
नीता सिसोदिया, डॉ. रजनी भंडारी, करिश्मा कोतवाल, सुश्री रुखसाना मिर्जा, प्रियंका जैन देशपांडे, नासिरा मंसूरी, नाज पटेल, सौदामिनी मजूमदार
#विशिष्ट_सम्मान -
पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला डीएवीवी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे, सेज यूनिवर्सिटी की डॉ. जमना मिश्रा, शिक्षाविद डॉ. वंदना जोशी
शक्ति सम्मान - सीमा शर्मा, सुमेधा चौरसिया, स्वाति शर्मा, लीना मेहरा, स्मृति जोशी, ऋचा मजुपुरिया, शुभलक्ष्मी मेहरा, राजश्री कासलीवाल, डॉ. दीपा वंंजानी, मंदीपकौर भाटिया, नेहा जोशी मराठे, ऋतुु मिश्र, पीयूषा भार्गव, उषा नाथ, श्रद्धा चौबे, सरोज जैन, रूपाली बर्वे, आरती मंडलोई दुबे, टीना खत्री, सरिता शर्मा, सीमा शर्मा, सरिता काला, मीना खान, सोनल शर्मा, मीनल जैन, अनुप्रिया सिंह ठाकुर, रीना शर्मा, शताब्दी शर्मा यादव, खुशबू यादव, सुरभि भावसार, दीपिका अग्रवाल (गोयल), शालिनी हार्डिया, पूजा जोशी, नमिता मिश्रा, जयश्री तिवारी, गरिमा डोईफोडे (राजपूत), ऋतु यादव, रंजना राव, रंजीता ठोम्बरे, ललिता गौड़, आकांक्षा दुबे, स्वाति गुप्ता, पूजा मिश्रा, हीना तिवारी, भारती जोशी, श्रद्धा शर्मा, वैशाली व्यास, अर्चना पारखी, रेणु कासार, अंजली मंगल (गोयल), दिव्याराजे भोसले, जूही गुप्ता, वंदना जोशी, ऐश्वर्या पुराणिक, खुशी आर्य, महिमा केसरवानी, निधि देवलिया, खादीजा चकेरा, अदिति गेहलोत, उषा दुबे, मुस्कान मागरे, शालिनी शर्मा, प्रीति कौशल, हिना मेहता, दीपिका जोशी, पूजा रघुवीर, निहारिका शर्मा, नेहा परिहार, रुचिता जायसवाल, ऋतिका शर्मा, दीप्ति भटनागर, वंदना मिश्रा, वैशाली खिंची, निधि जैन, राधिका कोडवानी, निकिता रघुवंशी, दीपिका सेठी, मंजुला गर्ग

Post a Comment