Top News

क्या बीजेपी में शामिल होंगे आप नेता राघव चड्ढा? अटकलों पर संजय सिंह ने दिया जवाब !Will AAP Leader Raghav Chadha Join the BJP? Sanjay Singh Responds to Speculation

 !

आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों भारतीय राजनीति में खूब चर्चा में हैं। पहली वजह एयरपोर्ट पर समोसा चाय के रेट कम, गिग बर्कर की समस्याओं जैसे मुद्दे को संसद में रखना, दूसरी वजह राघव की आप बैठकों से दूरी। राघव के कई मांगों को केंद्र सरकार ने मान भी लिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं हैं कि राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। अब आप नेता संजय सिंह ने इस पर बयान दिया है।


देखने में जा रहा है कि युवा नेता राघव चड्ढा कई दिनों से आम आदमी पार्टी की बैठकों से नदारद चल रहे हैं। शराब घोटाले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया है। तब भी राघव चड्ढा ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। तब से चर्चा को और पंख लग गए थे कि राघव चड्ढा कभी भी आप पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि राघव ने इस पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब मामले में आप सांसद संजय सिंह का बयान आया है।

राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ नजर आएंगे। संजय सिंह ने सवाल पूछा गया कि क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग हो गए हैं? संजय सिंह ने कहा कि नहीं! गलत बात है। क्यों अलग हो गए हैं?

Post a Comment

Previous Post Next Post