Top News

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कई अफगानी शहरों में की एयरस्ट्राइक, कंधार में फ्यूल डिपो पर भी हमला The Pakistani Air Force carried out airstrikes in several Afghan cities, including an attack on a fuel depot in Kandahar.


रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किए हैं.



पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन 'काम एयर' के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया है. यह कंपनी सिविल एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करती है. यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ईरान-इजरायल जंग की वजह से कई देशों में तेल का संकट बना हुआ है.अफगान, तालिबान अधिकारियों द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन हवाई हमलों में रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया है, जिससे कई नागरिक घर तबाह हो गए हैं. दावा किया गया है कि इस हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में बमबारी की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post