Top News

खण्डवा रोड पर संचालित इन्दौर ट्रामा सेंटर के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाहीMajor Action by District Administration Against Indore Trauma Center Operating on Khandwa Road

सिटी स्कैन और सोनोग्राफी की मशीन सील कर,अपंजीकृत डाक्टर्स को नोटिस थमाए

----------

इंदौर ।

आज खण्डवा रोड पर संचालित एक निजी अस्पताल की सीटी स्कैन और सोनोग्राफी मशीन को जंहा सील कर दिया गया तो वंही यंहा पर कार्यरत अपंजीकृत डाक्टर्स को नोटिस भी जारी किए गए है।

जिला प्रशासन के निर्देश के चलते दयाल बाग कॉलोनी में इंदौर ट्रामा सेन्टर की आज आकस्मिक जांच की गई, निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाँच से ज्यादा अपंजीकृत चिकित्सक जंहा सोनोग्राफी और ईको सम्बन्धित कार्य करते हुए पाए गए तो वंही मौके पर अपंजीकृत 

सिटी स्केन और सोनोग्राफी मशीन भी संचालित पायी गयी। अधिकारियो इन मशीनों को तत्काल सील कर दिया । इसके अलावा सम्बन्धित अस्पताल प्रबन्धन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।   

इसके साथ ही पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र के नवीनीकरण पर रोक लगाते हुए पंचनामा बनाने की कार्यवाही की गयी। 

इतना ही नही जिला प्रशासन ने इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को सभी अपंजीकृत चिकित्सक डॉ सुयश सक्सेना, डॉ शैलेन्द्र पटेल, डॉ राजेश करंजिया, डॉ रावेश गुर्जर, डॉ प्राची बाथम सहित अन्य को नोटिस जारी करने के निर्दश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post