दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC), जो कभी 65 हजार करोड़ रुपये के भारी घाटे में डूबा हुआ था, अब धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है। सीएम ने यह बातें डीटीसी के नए मुख्यालय के शिलान्यास समारोह के दौरान कहीं।
सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार क्रेडिट की होड़ में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा, “अगर हमारी जगह कोई और सरकार होती, तो वह तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए विज्ञापन देती और तीन बार उद्घाटन करती, जिससे लागत से ज्यादा खर्च प्रचार में हो जाता। लेकिन यह आपकी सरकार है, जो ऐसा नहीं करती।”उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब 6100 इलेक्ट्रिक बसें (EV बसें) हो गई हैं, जो देश में किसी भी शहर से सबसे ज्यादा हैं। इसी क्रम में, 150 करोड़ रुपये की लागत से 12 मंजिला अत्याधुनिक डीटीसी मुख्यालय का निर्माण किया जाएगा, जिसका शिलान्यास आज किया गया।

Post a Comment