Top News

मध्य प्रदेश में अधिकांश नौकरशाह करोड़पति ?Are Most Bureaucrats in Madhya Pradesh Millionaires?

 सरकारी कुर्सी का जादू

“ये कुर्सी है या एटीएम?”

मप्र के प्रशासनिक मुखिया यानी प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास कुल 4.14 करोड़ कीमत की अचल संपत्ति है। हालांकि उनके पास 3 राज्यों में संपत्ति है। इसमें भोपाल के प्रेमपुरा नगर में भूखंड, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 79 लाख कीमत का एक अंडरकंस्ट्रक्शन फ्लैट, जयपुर में एक फ्लैट और शिवाजी नगर भोपाल में 2 करोड़ 72 लाख कीमत का एक मकान है।


अधिकारी जमीदार से कम नहीं हैं। किसी के पास मध्य प्रदेश में कई हेक्टेयर कृषि भूमि है, तो कई अधिकारियों की 3-3 राज्यों में अचल संपत्ति मौजूद है। वहीं कई आईएएस अधिकारी अचल संपत्ति से हर साल 40 लाख रुपए तक कमा रहे है। यह जानकारी आईएएस अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति के ब्यौरे को खंगालने के बाद सामने आई है। इसका ब्यौरा वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद आईएएस अधिकारियों द्वारा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश के किस आईएएस अधिकारी के पास कितनी अचल संपत्ति मौजूद है।

मप्र के प्रशासनिक मुखिया यानी प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास कुल 4.14 करोड़ कीमत की अचल संपत्ति है। हालांकि उनके पास 3 राज्यों में संपत्ति है। इसमें भोपाल के प्रेमपुरा नगर में भूखंड, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 79 लाख कीमत का एक अंडरकंस्ट्रक्शन फ्लैट, जयपुर में एक फ्लैट और शिवाजी नगर भोपाल में 2 करोड़ 72 लाख कीमत का एक मकान है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सक्रेटरी और मध्य प्रदेश कैडर की 1990 मैच की आईएएस अलका उपाध्याय के पास दिल्ली, गुडगांव और भोपाल में मकान, भूखंड हैं। गुडगांव में 2930 स्कायर फीट का फ्लैट, दिल्ली में 3244 स्कायर फीट पर निर्मित मकान, भोपाल में करीब 1 हजार सकायर मीटर का प्लॉट है। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जो उन्हें अपने पिता से मिली है। उन्होंने प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत नहीं बताई है।

मनोज गोविल के पास 2 करोड़ 64 लाख की अचल संपत्ति

1991 बैच के आईएएस अधिकारी दिल्ली में

मध्य प्रदेश के अधिकांश आईएएस हैं करोड़पत

अनिरूद्ध मुखर्जी के पास 8 करोड़ 45 लाख की संपत्ति

1993 बैच के आईएएस और दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में पदस्थ अनिरूद्ध मुखर्जी की कुल अचल संपत्ति की कीमत 8 करोड़ 45 लाख है। बागमुंगालिया, भोपाल में 3350 स्कायर मीटर का प्लाट, बागमुंगालिया, भोपाल में 199 स्कायर मीटर का प्लॉट, लखनऊ में पुस्तैनी मकान, फतेहपुर डोगरा, भोपाल में 0.36 हेक्टेयर कृषि भूमि और अरेरा कॉलीनी, भोपाल में मकान है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई गई है।

प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मनोज गोविल ने कुल अचल संपत्ति 2 करोड़ 64 लाख दशाई है। भोपाल के तुलसी नगर में उनका एक फ्लैट, गुडगांव, हरियाणा में एक फ्लैट है।

कैलाश चंद्र गुप्ता के पास करोड़ों की संपत्ति

1992 बैच के आईएएस अपर मुख्य सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता के पास जाटखेड़ी, भोपाल में 3858 स्क्वायर फीट पर निर्मित मकान, कटारा, मनकाय, रायसेन में 220 स्कायर मीटर का प्लॉट, इंदौर में 6877 सक्क्रायर फीट का प्लॉट और अरेरा कॉलोनी, भोपाल में 588 स्क्वायर मीटर पर हामकान है, जिसकी खरीद के समय कीमत

3.95 करोड़ रुपए थी।

वीएल कांताराव के पास भोपाल तमिलनाडु में करोड़ों की संपत्ति

1992 बैच के आईएएस और केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ वीएल कांताराव का कटारा हिल्स, भोपाल में 0175 एकड़ भूमि और कांजीपुरम, तमिलनाडु में 2500 स्क्वायर फीट का प्लॉट है।

अनुपम राजन के पास तीन करोड़ की संपत्ति

1939 बैच के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने अचल संपत्ति की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए दर्शाई है। हुजूर, भोपाल में 2402 स्कायर फीट

राजेश राजौरा भी करोड़पति

1990 बैच के आईएएस अधिकारी और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के पास भोपाल के मिंडोरी में

163.4 एकड़ कृषि भूमि है। इसकी कीमत उन्होंने 48 लाख रुपए बताई है। गुजरात के अहमदाबाद में 50 लाख रुपए कीमत का एक ऑफिस, मिंडोरी में 0.25 एकड़ भूमि इसकी कीमत 27 लाख रुपए दिखाई गई है। भोपाल के सेमरी बजाफ्त में 0.580 हेक्टेयर भूमि कीमत 28.92 लाख और मिडोरी में 0.25 एकड़ कृषि भूमि है। इसकी कीमत 20 लाख दिखाई गई है।

भूमि, हुजूर, भोपाल में 1 एकड़ भूमि, बावडिया कला, भोपाल में फ्लैट और आकृति ईको सिटी, भोपाल में एक अन्य फ्लैट है। इसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है।

मनु श्रीवास्तव के पास 20 करोड़ की अचल संपत्ति

1991 बैच के नक्करर्णीय ऊर्जा में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव का प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में पुस्तैनी 699.86 सक्कायर मीटर का मकान है, इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में 3.50 करोड़ रुपए कीमत का एक प्लॉट है।

आशीष श्रीवास्तव भी करोड़पति नहीं दर्शाई संपत्ति की कीमत

1992 बैच के आईएएस और दिल्ली में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आशीष श्रीवास्तव के पास भोपाल के गौदरमऊ में 240 सक्कायर मीटर प्लॉट और हरियाणा गुरुग्राम में 2 फ्लैट हैं। इसकी खरीद के समय कीमत 66 लाख रुपए दर्शाई गई है।

इन अधिकारियों के पास नहीं है अचल संपत्ति

1994 बैच के आईएएस मनीष रस्तोगी के पास कोई भी अचल संपत्ति मौजूद नहीं है। जबकि 1994 बैच के आईएएस दीपाली रस्तोगी के पास अचल संपत्ति के रूप में रायसेन में 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसकी कीमत 27.94 लाख रुपए है। 1994 बैच की आईएएस रश्मि अरूण शमी के पास भी कोई अचल संपत्ति नहीं है। नीलम राव, पंकज अग्रवाल के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है।

अशोक वर्णवाल के पास 7 करोड़ 50 लाख की संपत्ति

वर्ष 1990 बैच के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के पास कुल अचल संपत्ति 7 करोड़ 50 लाख है। भोपाल के बिसनखेड़ी में 0.202 हेक्टेयर कृषि भूमि झारखंड के डुमरी में 1200 स्कायर फीट का दो मंजिला मकान, बिसनखेड़ी में 0.202 हेक्टेयर कृषि भूमि और बावडिया कला में फ्लैट भी है। इसके अलावा बावडिया कला भीपाल में 2 फ्लैट हैं। इनकी कीमत 4.50 करोड़ रुपए है।

नीरज मंडलोई के पास 5.43 करोड़ की संपत्ति

1993 बैच के आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई की अचल संपत्ति 5.43 करोड़ की है। इंदौर में 259 स्कायर मीटर प्लॉट पर मकान और ऑफिस है। इसकी कीमत करीबन करोड़ 30 लाख रुपए है। इंदौर में 0.688 हेक्टेयर कृषि भूमि, हुजूर भोपाल में 1020 स्कायर मीटर का प्लॉट, इंदौर में 350 स्कायर मीटर का प्लॉट है।

संजय दुबे के पास 4 करोड़ 62 लाख की अचल संपत्ति

1993 बैच के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग और आईटी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को अचल संपत्ति के किराए से सालाना 41 लाख रुपए की कमाई होती है। संजय दुबे के पास 4 करोड़ 62 लाख की अचल संपत्ति मौजूद है। भोपाल में 2.80 करोड़ कीमत का मकान, भोपाल के शाहपुरा में 3600 स्कायर फीट पर निर्मित मकान इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए दशांई गई है।

संजय शुक्ला के पास करोड़ों की संपत्ति

1994 बैच के आईएएस संजय शुक्ला के पास दिल्ली, झारखंड और भोपाल में अचल संपत्ति है, हालांकि उन्होंने अचल संपत्ति की कीमत नहीं दशांई है। इनके पास झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में 2178 स्कायर फीट का प्लॉट, भोपाल के हुजूर में 0.075 हेक्टेयर कृषि भूमि, हुजूर के प्रेमपुरा में 1000 स्क्वायर मीटर का रहवासी प्लॉट, हुजूर के बरखेड़ी खुर्द में 1000 स्कवायर मीटर रहवासी प्लॉट, नोयडा में फ्लैट, सीहोर में 0.6075 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इन्हें अचल संपत्ति से सालाना साढ़े 8 लाख की कमाई होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post