Top News

काबुल में बिछी लाशें, पाकिस्तान की बमबारी में 400 लोगों की मौत, शवों को निकालने का काम जारीBodies Litter Kabul: 400 Dead in Pakistani Bombing; Recovery Operations Underway

 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग अब अधिक  भीषण हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने भीषण हवाई हमला कर दिया है और काबुल में अस्पताल में भारी बमबारी की है, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक घायल हो गए है। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी टीमें रात भर मौके पर पहुंचीं, जब बचाव दल हॉस्पिटल के खराब हिस्सों में तलाशी ले रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफ जमान ने कहा कि कम से कम 170 घायल मरीजों को शुरू में पास की मेडिकल सुविधाओं में भेजा गया।


तालिबान की सरकार के अधिकारियों के अनुसार, यह हमला रात करीब 9 बजे काबुल में 2,000 बेड वाले उम्मीद नशा मुक्ति हॉस्पिटल को निशाना बनाकर किया गया। तालिबान के उपप्रवक्ता मुल्ला हमदुल्ला फितरत ने कहा कि हमले से पूरे हॉस्पिटल में बहुत ज्यादा तबाही हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post