Top News

लड़ते-लड़ते 17 दिन हो गए फिर भी सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप, एक्सपर्ट्स बोले- ईरान में बाजी पलटने की ताकत17 Days of Fighting, Yet Trump Fails to Change the Regime; Experts Say: Iran Has the Power to Turn the Table

 

ईरान के खिलाफ युद्ध लड़ते-लड़ते अमेरिका-इजरायल को 17 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसका नतीजा नहीं निकला है। अब कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जल्द ही ईरान पर जीत का एलान कर सकते हैं। हालांकि, आखिरी नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान कौन सा कदम उठाता है।


 अगर ईरान इस जंग को जारी रखता है, जहाजों पर हमले नहीं रोकता है या फिर अमेरिका-इजरायल को इसी तरह से जवाब देता रहता है तो वास्तव में यह युद्ध खत्म नहीं होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की नौसेना के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया गया है और उसकी कई मिसाइलें खत्म हो चुकी हैं। साथ ही उसके टॉप लीडर्स भी मारे जा चुके हैं।

नहीं पूरा हुआ ट्रंप का मकसद

वहीं, ट्रंप का राजनीतिक मकसद अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसके बारे में वह कई बार बात कर चुके हैं। ईरान में अभी सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ है और तो और होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जा करके उसने पूरी दुनिया के तेल बाजार में भी उथल-पुथल मचाई हुई है। इसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान अभी भी बाजी पलटने की ताकत रखता है।

ट्रंप के लिए मुश्किल पैदा करती स्थिति

इस जंग का असर अमेरिका में भी दिखने लगा है। हमले के बाद से पेट्रोल की कीमतों में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। किसानों के लिए खाद महंगी हो गई है और सैनिकों की मौत का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है।यह स्थिति ट्रंप के लिए मुश्किलें पैदा करती है। उनकी पार्टी के ही लोग अब जंग खत्म करने और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं। इसी साल अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन भी होने वाले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post