Top News

छिंदवाड़ा बस हादसे में पुलिसकर्मियों का अदम्य साहस: कांच के टुकड़े और नंगे पैर दौड़े पुलिसवाले, बचाई 40 की जानIndomitable Courage of Police Personnel in Chhindwara Bus Accident: Running Barefoot Amidst Broken Glass, Officers Save 40 Lives

 

छिंदवाड़ा बस हादसे में पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय था और बस को करीब तीन फीट ऊपर उठाकर 40 लोगों की जान बचाई थी. इसके बाद लोगों ने पुलिसवालों की तारीफ की थी. अब भोपाल पुलिस मुख्यालय ने जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए इनाम का ऐलान किया है.


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस की पिकअप वाहन से भीषण भिड़ंत हो गई थी. इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया था. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव हादसे में मारे गए परिजनों से मिलने भी पहुंचे थे और उनके लिए आर्थिक सहायत राशि का भी ऐलान किया था. अब छिंदवाडा सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले पुलिस जवानों को कैश रिवार्ड देने का ऐलान किया गया है.

नंगे पैर ही मदद के लिए पहुंचे थे पुलिस के जवानसीएम प्रोग्राम की ड्यूटी के बाद हादसे का शिकार हुई बस के पीछे ही रीवा पीटीएस के पुलिस जवानों का दल लौट रहा था. पुलिस जवान जिस स्थिति में थे हादसे को देखते हुए नंगे पैर ही दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पहुंचे गए. वहां गिरे हुए कांच के टुकड़ों की भी जवानों ने परवाह नहीं की और त्वरित राहत कार्य किया. बाद में जवानों की सीएम मोहन यादव ने भी सराहना की थी.

पुलिस के जवानों ने 40 लोगों की बचाई थी जानभोपाल पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि जवानों ने अदम्य साहस दिखाया है. दुर्घटना के बाद बस के नीचे दबे लोगों की जान बचाने के लिए जवानों ने मिलकर बस को 3 फीट ऊपर तक उठाया. इसके चलते 40 लोगों की जान बचाई जा सकी. बाद में डायल-112 को सूचना भी दी गई. इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

पुरस्कार देने के जारी हुए आदेशमौके पर मौजूद छिंदवाड़ा पुलिस के जवानों और अधिकारियों को नगद इनाम की घोषणा हुई है. पीटीएस रीवा के पुलिस जवानों, बल प्रभारी, मेजर, डीआई सहित 100 जवानों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा. पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने के आदेश जारी किए गए हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post