दस राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले के ही निर्वाचित हो गए. चुनाव के बीच सोमवार को शरद पवार, अठावले समेत 26 नेता बिना किसी विरोध राज्यसभा पहुंच गए. इन नेताओं को किसी भी विरोध या चुनाव का सामना नहीं करना पड़ा है. देश की राजनीति में इसे अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. निर्वाचित नेताओं में NCP (SP) सुप्रीमो शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
अब बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना है. जिसमें बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे. इनमें से बिहार से नीतीश कुमार और नितिन नवीन के राज्यसभा जाने की चर्चा सबसे अधिक है. दरअसल बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावों में राज्यसभा के लिए चुने जाने की संभावना है. बिहार की पांच सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. पांचवीं सीट पर बीजेपी के शिवेश कुमार और आरजेडी के एडी सिंह के बीच टक्कर होगी. वहीं बिहार विधानसभा में विधायकों के गणित के हिसाब से सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा जाना भी सुनिश्चित है. इसके अलावा जेडीयू के रामनाथ ठाकुर, आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का भी राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है.

Post a Comment