इन्दौर। *भारतीय गणराज्य के यशस्वी माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी, श्री अमित शाह जी, प्रदेश के यशस्वी जननायक, माननीय मुख्यमंत्री जी डॉ. श्री मोहन यादव एवं प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र के मर्मज्ञ, उन्नायक, माननीय सहकारिता मंत्री जी, श्री विश्वास जी सारंग* के मार्गदर्शन, निर्देशन में सहकारिता आन्दोलन, जो कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करते हुए वर्ष 2025 को ‘‘यूनेस्को‘ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किये जाने से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश एवं भारत वर्ष में राज्य, संभाग, जिला, तहसील, ग्राम पंचायत एवं सभी सहकारी संस्थाओं में वार्षिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए, जिनमें सहकारिता संबंधी विभिन्न कार्ययोजना, कार्यशाला, सेमिनार, शिक्षण-प्रशिक्षण, संगोष्ठियां, प्रदर्शनियां, प्रचार-प्रसार के माध्यम से सहकारिता आन्दोलन को जन-जन का आन्दोलन बनाने एवं उसे धरातल पर अवतरित करने हेतु नूतन एवं नवाचार के माध्यम से बहुप्रयोजनीय उद्देश्य के तहत ग्रामीण बी-पैक्स संस्थाओं के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने हेतु क्रमशः पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, जन औषधि केन्द्र, मांगलिक परिसर, शिक्षण-प्रशिक्षण परिसर, जैविक खाद, जैविक कृषि एवं अन्य तमाम नवाचार को सृजित करते हुए, *प्रमुख सचिव, म0प्र0 शासन, सहकारिता विभाग श्री डी.पी. आहूजा सा., आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, म0प्र0 श्री मनोज पुष्प सा. एवं अपेक्स बैंक, म0प्र0 के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता सा.* के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में इन्दौर संभाग/जिले में महती कार्ययोजनाएं सम्पन्न हुई है, जिसके तहत सहकारिता सप्ताह के साथ-साथ अन्य अवधि में भी सहकारिता प्रदर्शनी, प्रचार-प्रसार, सेमिनार, सम्मेलन, संगोष्ठियां आयोजित की गई।
इसी के परिणामस्वरूप दिनांक 29 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का समापान कार्यक्रम, इन्दौर में म0प्र0 विद्युत मण्डल, पोलोग्राउण्ड के सभागृह में सम्पन्न हुआ, जिसमें इन्दौर संभाग की नवाचार अंतर्गत कार्य करने वाली सहकारी संस्थाएं, जो कि इन्दौर, झाबुआ, खरगोन, धार में अपनी सेवाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों में शामिल रही है। साथ ही संभाग/जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 विभिन्न श्रेणी की सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों/प्रबंधकों को कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 कार्यपालिक/ कार्यपालिक कर्मचारी-अधिकारियों को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में *प्रो. गौरव रावल* द्वारा ए.आई.-सायबर क्राईम, आई.टी. एक्ट के संबंध में सभी सहकारी संस्थाओं के प्रतिभागियों को इसके सार्थक, सकारात्मक पहलुओं के साथ-साथ दुष्परिणामों से भी सजग रहने की सलाह विस्तार से प्रेजेन्टेशन के माध्यम से एवं उपस्थितियों के प्रश्नों के समाधान के साथ दी गई।
साथ ही दूसरे अतिथि वक्ता के रूप में *एडव्होकेट श्री उन्नीत जैन* द्वारा सहकार से समृद्धि एवं सहकारिता के जन आन्दोलन की दिशा में नवाचारों की आवश्यकता पर सार्थक पहल करते हुए इसे आगे बढ़ाने हेतु सभी को समझाईश दी गई।
कार्यशाला के *मुख्य अतिथि संभागीय संयुक्त आयुक्त, सहकारिता श्री बी.एल. मकवाना सा.* द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों का सहकारिता आन्दोलन के प्रति समरसता एवं एकात्म्कता का भाव एवं निष्ठा-समर्पण के साथ कार्य को सिद्ध करने हेतु पूर्ण मनोयोग से संलग्न रहने का आव्हान किया। जिले के *उपायुक्त, सहकारिता डॉ. श्री मनोज जायसवाल* द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं संस्थाओं के कार्यों के संबंध में प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए सभी को इस हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के सम्पूर्ण कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा *इन्दौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव्ह बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक जैन* द्वारा जिले की बी-पैक्स संस्थाओं द्वारा ई.आर.पी. ऑडिट, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन एवं शत-प्रतिशत वसूली की दिशा में किये गये सार्थक प्रयासों की सराहना की गई। अंत में *जिला सहकारी संघ के प्रशासक श्री के.के. जमरे* द्वारा आभार एवं कार्यक्रम का संचालन *सहकारिता अधिकारी श्री राजकुमार देवकर* द्वारा किया गया।

Post a Comment