Top News

आत्मविश्वास वह शक्ति है जिसकी मदद से सब कुछ संभव है....पीएम मोदीSelf-confidence is the power that makes everything possible... PM Modi

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने एक्स पोस्ट में ये बात लिखी है।


पीएम मोदी का ये पोस्ट तब आया है जब कुछ घंटों पहले ही अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक किया शेयर

प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकों की यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करने में बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी शेयर किया है जिसका अर्थ था कि धन नेक कामों से कमाया जाता है। श्लोक में लिखा था, "यह (धन) साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और, जब अनुशासन से सुरक्षित रहता है, तो राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post