Top News

पाकिस्तान के गैंगस्टर-आतंकी शहजाद भट्टी पर हमला, लॉरेंस बिश्नोई को दी थी जान से मारने की धमकीPakistani gangster-terrorist Shahzad Bhatti attacked; he had threatened Lawrence Bishnoi with death.

 


लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बड़ा दावा किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी पर हमले की जिम्मेदारी ली है।


रणदीप मलिक ने एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने शहजाद भट्टी पर हमला किया। भट्टी वही शख्स है जिसने हाल ही में अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी।

कौन है शहजाद भट्टी?

शहजाद भट्टी एक पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकवादी है, जो पाकिस्तान में अपनी अपराध गतिविधियों के लिए कुख्यात है। वह खासकर गैंगवार और आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहा है। भट्टी का नाम पहले भी कई बार भारतीय अपराधियों से जुड़ा है और उसकी गतिविधियां सीमा पार आतंकवाद से भी जुड़ी रही हैं।

हाल ही में शहजाद भट्टी ने अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी थी, जो दोनों गैंगस्टर अपने प्रभाव और कनेक्शनों के लिए मशहूर हैं। भट्टी की धमकियों के कारण ही लॉरेंस गैंग ने उसको निशाना बनाया और इस हमले की जिम्मेदारी ली।

कभी लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त था शहजाद

पाकिस्तान में जन्मा गैंगस्टर और टेररिस्ट शहजाद भट्टी हाल-फिलहाल भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इसका नाम पिछले साल अचानक भारत में उस समय सुर्खियों में आया था, जब कथित लॉरेंस बिश्नोई और भट्टी के बीच 'ईद मुबारकबाद' की वीडियो कॉल क्लिप वायरल हुई थी। कभी भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई को जिगरी दोस्त कहा जाता था।

भट्टी ने कहा था कि वह लॉरेंस के लिए गर्दन कटवाने को भी तैयार है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब लॉरेंस ने आतंकी हाफिज सईद को धमकी दी, तो भट्टी भड़क गया। पाकिस्तानी नेटवर्क का हिस्सा होने के कारण भट्टी को यह बयान नागवार गुजरा। इसके बाद, दोनों के रिश्तों में दरार बढ़ती चली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post