Top News

श्री स्वर्णगिरी पर्वत पर साध्वी मीरा दीदी के मुख से प्रवाहित हो रही है श्री राम कथा की पावन गंगा।The holy Ganga of Shri Ram Katha is flowing from the mouth of Sadhvi Meera Didi on Shri Swarngiri mountain.

 महिदपुर तहसील के नारायणा धाम से पश्चिम दिशा में 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया में अयोध्यावासी साध्वी सुश्री मीरा दीदी द्वारा राम कथा कही जा रही है। आज कथा में भगवान श्री राम के वन गमन से लेकर केवट द्वारा भगवान श्री राम के चरण पखारने का मार्मिक प्रसंग सुनाया। साध्वी दीदी ने कहा कि भाव में ही भगवान है भक्त का जहां भाव होता है वहां भगवान को आना ही पड़ता है।


भगवान श्री राम अपने छोटे भाई लक्ष्मण एवं पत्नी लक्ष्मी स्वरूपा सीता सहित गंगा के तट पर केवट की नैय्या में बैठने के लिए स्वयं चलकर आते हैं जो जगत को पार लगाने वाले हैं वह केवट को गंगा पार लगाने के लिए अनुरोध करते हैं। करुणा निधान भगवान अपने भक्तों का सदैव मान बढ़ाते हैं।

               संगीतमय श्री राम कथा में रामायण की चौपाइयों के साथ कथा सुन श्रोता मंत्र मुक्त होकर भाव विभोर हो जाते हैं।

11 फरवरी से दोपहर 12 से 3:00 बजे तक रामकथा का आयोजन हो रहा है जो 19 फरवरी तक चलेगा।

कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे है। स्वर्णगिरी पर्वत तीर्थ क्षेत्र समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से कथा में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post