Top News

गुजरात में किसानों की आवाज दबाने की साजिश बेनकाब…अरविंद केजरीवाल ने फिर कहा- सत्यमेव जयतेThe conspiracy to suppress the voices of farmers in Gujarat has been exposed... Arvind Kejriwal reiterated, "Truth alone triumphs."

 

गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सच की जीत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर गुजरात की भाजपा सरकार पर हमला किया और लिखा- सत्यमेव जयते.गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को कोर्ट से जमानत मिलन सच की जीत है.


बीजेपी ने साजिश का सहारा लिया-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन वो कोर्ट में बेनकाब हो गया. आम आदमी पार्टी भाजपा की जेल और दमन के आगे नहीं झुकेगी. यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे.

राजूभाई करपड़ा, प्रवीण राम को राहत

अरविंद केजरीवाल ने किसानों की आवाज़ दबाने के लिए गुजरात में भाजपा सरकार ने जिस जुल्म और साजिश का सहारा लिया, जो कि कोर्ट में बेनकाब हो गई. गुजरात में किसानों की आवाज बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को ज़मानत मिलना सच की जीत है.

उन्होंने कहा कि भाजपा की जेल, डर और दमन से न गुजरात के किसान झुकेंगे, न आम आदमी पार्टी झुकेगी. यह लड़ाई गुजरात के किसानों के सम्मान की है, गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post