Top News

पुस्तक विमोचन और प्रेजेंटेशन Book Release and Presentation

इंदौर। रविवार को पुणे के श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल और अर्चना प्रकाशन भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में *"समर्थ भारत की आधारशिला हिंदवी स्वराज"* विषय पर व्याख्यान का आयोजन कर रहा है। 



व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते रहेंगे। मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रहे विस्पुते का इंदौर में ये पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।

इस अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव गिरीश जोशी की लिखी पुस्तक *"अनादि समर"* विमोचन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि, देवी अहिल्या बाई होलकर खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमंत यशवंत राजे होलकर (तृतीय) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित आयकर सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता और सत्यसांई विद्या विहार स्कूल समूह के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिभुवन सचदेवा करेंगे। 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे से विक्रम सिंह मोहिते आ रहे हैं, जो शिवाजी महाराज के सर सेनापति हम्बीर राव मोहिते के वंशज हैं। देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह के कार्याध्यक्ष उदय सिंह राजे होलकर भी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे के सचिव सुधीर थोरात विशेष रूप से मंडल के कामों और पुणे में बनाए थीम पार्क *"शिव सृष्टि"* की जानकारी प्रेजेंटेशन के द्वारा देंगे।

कार्यक्रम रविवार शाम 4.30 बजे ढक्कनवाला कुआं के सामने स्थित, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागृह में होगा।

इस कार्यक्रम में हिंदवी साम्राज्य पर लिखी तीन पुस्तकों का परिचय भी करवाया जा रहा है। जिनका विमोचन कुछ अरसे पहले नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया था ।

Post a Comment

Previous Post Next Post