Top News

पार्श्वनाथ सखी-सहेली ग्रुप ने 2026 की प्रथम सभा ग्रामीण परिवेश को समर्पित कीParshvanath Sakhi-Sahelie Group dedicated the first meeting of 2026 to the rural environment.

 

*इन्दौर*- इन्दौर शहर के पश्चिमी क्षेत्र की सभी जैन सम्प्रदाय की महिलाओं के उभरते हुए धार्मिक एवं सामाजिक संगठन पार्श्वनाथ सखी-सहेली ग्रुप की 90 सदस्याओं ने संस्था अध्यक्ष जैन अंतिम राठौर के नैतृत्व में वर्ष 2026 की प्रथम सभा का आयोजन इसी क्षेत्र की जैन बाहुल्य वाली पाश कालोनी हाई लिंक सिटी के सैन्ट्रल गार्डन में किया । सभा की मुख्य विशेषता थी सभी सदस्यों द्वारा पारम्परिक ग्रामीण परिवेश पहनकर सज-धज कर आना और साथ में प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के उद्देश्य से किसी ने मिट्टी के चूल्हे पर मक्का की रोटी बनाई तो किसी ने घट्टी पिसी तो कोई सिलवट्टे पर चटनी पिसते हुए दिखा । इस प्रकार से पूरे गार्डन को संयोजकों द्वारा एक सुंदर और स्वच्छ गांव के रूप में सजाया गया था 


। सबसे अच्छी वेशभूषा और प्रस्तुति देने पर प्रथम पुरूस्कार नीता छाजेड़ एवं मानकुंअर छाजेड़ तथा द्वितीय पुरूस्कार जया मेहता को पदाधिकारियों एवं संयोजकों द्वारा प्रदान किया गया । साथ ही सभी ने तम्बोले के माध्यम से भी भरपूर मनोरंजक किया और ढेरों उपहार जीते । अंत में सभी सदस्यों ने सूर्यास्त पूर्व सुस्वादिष्ट अल्पाहार के रूप में श्रीखंड, केला समोसा व केला चिप्स का लुफ्त उठाया। सभा का सुव्यवस्थित संयोजन लीना जैन, आशा मोगरा, पूजा खिमेसरा, अंगुरबाला कटारिया व नीशा पोरवाल ने किया। सभा का संचालन सचिव संगीता कर्नावट ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष अल्पना मोगरा ने माना । उक्त आशय की जानकारी साधना रांका एवं संगीता मोगरा ने दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post