आज देश के लिए बेहद अहम दिन है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। बजट से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल हैं—क्या बजट में सोने को लेकर कोई बड़ा ऐलान होगा? क्या टैक्स नियमों में बदलाव किया जाएगा? क्या इंपोर्ट ड्यूटी घट सकती है? और सबसे बड़ा सवाल, क्या आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है?
गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत घटकर 1,60,730 रुपये हो गई है, जबकि गुरुवार को यह 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंची थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक रविवार सुबह तक सोना गिरकर 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए भाव के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालेंगे। बजट के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी आज 9 प्रतिशत गिरकर यानी 26,273 रुपये घटकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

Post a Comment