Top News

10 करोड़ दो, या जान से हाथ धो, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने अशोकनगर के बिजनेसमैन को दी धमकीLawrence Bishnoi gang threatens Ashok Nagar businessman with Rs 10 crore or die

 

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में प्रतिष्ठित व्यवसाई अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. जिसकी शिकायत का आवेदन उद्योगपति द्वारा कोतवाली में दिया गया है.

धमकी के साथ 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग

अशोकनगर के एक व्यवसायी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपए के फिरौती की मांग की गई है. उस मैसेज में साफ तौर पर यही लिखा है, कि "यदि यह रुपए नहीं दोगे-तो जान से मारे जाओगे". साथ ही उसमें व्यवसाई को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि "किसी भी गलतफहमी को मत पालना, अन्यथा अंजाम बुरा होगा". इसके बाद से व्यावसाई का डर के मारे बुरा हाल है. इस पूरे मामले की शिकायत आवेदन के माध्यम से कोतवाली में की गई है. मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है.


व्यापारी को मिला धमकी भरा मैसेज

अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. जिनका अशोकनगर में खासा व्यापार भी है. वॉइस मैसेज के माध्यम से हरि बॉक्सर द्वारा 10 करोड़ की फिरौती मांगने की बात सामने आई है. हरि बॉक्सर लॉरेंस गैंग का व्यक्ति बताया जा रहा है. जिसने व्यापारी से 10 करोड़ रुपए का टैक्स मांगा है. जिसमें बॉक्सर द्वारा मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. जिसके बाद व्यापारी में डर का माहौल बना हुआ है.

हो सकता है फर्जी मेसेज

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए साइबर सेल के माध्यम से छानबीन करने की बात कही है. साइबर सेल के माध्यम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह वॉइस कॉल लॉरेंस गैंग की तरफ से आया है या किसी फर्जी व्यक्ति ने 10 करोड़ की फिरौती की मांग की है. इस पूरे मामले की जांच में अशोकनगर पुलिस जुट चुकी है.

कोतवली में उद्योगपति ने दिया आवेदन

व्यापारी ने कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि 11 फरवरी को मेरे व्हाट्सएप नंबर पर हरि बॉक्सर द्वारा परिवार एवं व्यवसाय के संबंध में पूरी जानकारी देकर मुझसे 10 करोड़ रुपए की मांग की और यह रुपए दो दिन में नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. व्यापारी ने बताया कि उसने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होना बताया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post