कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल सेंटर में किया जा रहा है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमलावर की भी मंगलवार को मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के पीस क्षेत्र स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई। मंगलवार दोपहर को भेजे गए एक आपातकालीन टेक्स्ट अलर्ट में संदिग्ध का विवरण "भूरे बालों वाली और ड्रेस पहनी हुई एक महिला" के रूप में दिया गया था।
पुलिस बोली, अब खतरा नहीं
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को हाई स्कूल के भीतर छह लोग मृत पाए गए। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसके अलावा, एक घर में दो और शव बरामद हुए हैं, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि वह इस घटना से जुड़ा हुआ है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने 'पब्लिक अलर्ट' को अब वापस ले लिया गया है। उनका कहना है कि अब कोई संदिग्ध फरार नहीं है और लोगों के लिए खतरा टल चुका है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग (गोलीबारी) की सूचना मिलते ही 'फर्स्ट रिस्पांस' टीम स्कूल में दाखिल हुई। सघन तलाशी के दौरान स्कूल में कई हताहत मिले। हमलावर स्कूल के अंतर ही मृत पाया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावर की मौत खुद को गोली मारने से लगती है।
पुलिस के मुताबिक, स्कूल के भीतर संदिग्ध के अलावा छह और लोग मृत पाए गए। दो पीड़ितों को गंभीर और जानलेवा चोटों के कारण एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, एक तीसरे पीड़ित ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। लगभग 25 अन्य घायलों की स्थानीय चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। शेष सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने एक दूसरे स्थान की भी पहचान की है जिसके इस घटना से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एक रिहायशी मकान में दो और पीड़ित मृत पाए गए हैं।

Post a Comment