Top News

कला, संवाद और सृजन का जीवंत उत्सवA vibrant celebration of art, dialogue, and creativity.

 ॵरा 4.0

द सोल ऑफ़ आर्ट


आर्टिस्ट क्लब इंदौर एवं प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर) के संयुक्त तत्वावधान में “आभा – कला की आत्मा 4.0” का भव्य आयोजन 23 एवं 24 जनवरी 2026 को पीआईएमआर परिसर, विजय नगर, इंदौर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आर्टिस्ट क्लब की संयोजिका श्रीमती हेमलता कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय कला महोत्सव कला, अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक संवाद का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। आयोजन के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालयीन चित्रकला एवं मुख चित्रांकन प्रतियोगिता, सजीव मूर्तिकला एवं चित्रकला प्रदर्शन, मृद्भांड निर्माण कार्यशाला तथा कला प्रदर्शनी ने बड़ी संख्या में कला प्रेमियों को आकर्षित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता राव, वास्तुकार विकास ठक्कर एवं पुरातत्वविद् डॉ. देवी प्रसाद पांडे द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर नृत्य गुरु पल्लवी शर्मा एवं शोभा रोडवाल के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना एवं शिव स्तुति ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक एवं कलात्मक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया।

दो दिवसीय प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित विचार–गोष्ठी “सृजन संवाद” कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इस सत्र में वरिष्ठ कलाकारों, वास्तुकारों एवं कला संवर्धकों — शुभा वैद्य, सीमा अलावा, रेनू भार्गव, विनय बाबर, कुमकुम भारद्वाजी एवं पूजा जैन — ने कला की सामाजिक भूमिका, सृजन प्रक्रिया तथा युवा कलाकारों के लिए उपलब्ध अवसरों पर गहन, सारगर्भित एवं प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रमोद डाफरिया द्वारा वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान, पुरस्कार वितरण एवं प्रेरणादायी उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कुंजल मेहता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


“आभा – कला की आत्मा 4.0” केवल एक कला प्रदर्शनी नहीं, बल्कि कला, संवाद एवं सृजन का एक यादगार, प्रेरणास्पद एवं आत्मीय संगम है, जो सभी कलाकारों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सृजनशीलता से साकार हुआ।

हेमलता कुमार 

संयोजिका 

आर्टिस्ट क्लब

Post a Comment

Previous Post Next Post