ईरान में सरकार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए यह अलर्ट जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है
. एडवाइजरी में कहा गया है कि इंटरनेट नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक संचार माध्यम अपनाने पर विचार करें. साथ ही कहा है कि यदि सुरक्षित हो तो उन्हें सड़क के रास्ते अर्मेनिया या तुर्किए की ओर रवाना होना चाहिए. अमेरिका ने यह भी कहा है कि वो मौजूदा हालातों में उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले पायेगा.

Post a Comment