Top News

घूमने के लिए भारत की ये झीलें हैं खास, जानें एक ट्रिप में कितना आएगा खर्चThese lakes in India are perfect for a vacation; find out how much a trip to each of them would cost.


सर्दियों का मौसम घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सर्दियों के मौसम मे देश में अगल ही नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान जहां कई लोग पहाड़ों की ओर जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसी जगहें पसंद करते हैं जहां शांति हो और मन को सुकून मिले। भारत में पहाड़ और समुद्र तट ही नहीं, बल्कि कई खूबसूरत झीलें भी हैं, जो सर्दियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती हैं। ठंडी हवा, शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता इन झीलों को खास बना देती है।

भारत की ये झीलें सर्दियों में घूमने के लिए शानदार होती हैं। यहां न सिर्फ खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं, बल्कि रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ शांत पल बिताने का मौका भी मिलता है।


डल झील जम्मू-कश्मीर की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां पर शिकारा की सवारी और हाउसबोट में ठहरना लोगों को खास तौर पर पसंद आता है। इसी वजह से ये जगह हनीमून कपल्स की भी पसंदीदा जगह मानी जाती है।

कितना होगा खर्च: यहां शिकारा की सवारी का किराया लगभग 600 से 800 रुपये प्रति घंटा होता है। वहीं हाउसबोट में ठहरने का खर्च 2,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये या उससे ज्यादा प्रति रात तक हो सकता है, जो सुविधा और मौसम पर निर्भर करता है।

चिल्का झील (उड़ीसा)

उड़ीसा में स्थित चिल्का झील भी सर्दियों में घूमने के लिए सबसे सही समय मानी जाती है। यहां पर बोटिंग करना अलग ही एक्सपीरिएंस होता है। यहां पर कई बार डॉल्फिन भी दिखाई दे जाती हैं। झील में आगे बढ़ने के साथ पानी का रंग बदलना इसे और भी खास बना देता है।

कितना होगा खर्च: यहां घूमने का कुल खर्च आपकी यात्रा के साधन पर निर्भर करता है। ट्रेन, बस या टैक्सी के अलावा बोटिंग और खाने-पीने पर अलग से खर्च आता है।

पैंगोंग झील (लद्दाख)

लद्दाख की पैंगोंग झील अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। ये झील फिल्म 3 इडियट्स के बाद और ज्यादा फेमस हो गई हैं। चारों तरफ ऊंचे पहाड़ और बीच में नीला पानी देखने वालों को काफी अच्छा लगता है।

कितना होगा खर्च: लेह से पैंगोंग झील की एक दिन की टैक्सी ट्रिप का खर्च करीब 14,000 से 16,000 रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है। बस से जाने पर खर्च लगभग 250 रुपये से शुरू होता है। वहीं टूर पैकेज 18,000 से 80,000 रुपये तक मिल जाते हैं।

चंद्र ताल झील (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र में स्थित चंद्र ताल झील आधे चांद के आकार की है। करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह झील अपने नीले-हरे पानी और साफ माहौल के लिए मशहूर है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करती है।

लोकतक झील (मणिपुर)

मणिपुर में स्थित लोकतक झील एक साफ पानी वाली झील है, जो अपने शांत और सुकून भरे माहौल के लिए फेमस है। यहां नाव में घूमते हुए चारों तरफ की शांति और प्रकृति मन को गहराई से सुकून देती है।

कितना होगा खर्च: यहां एंट्री फीस करीब 20 से 30 रुपये प्रति व्यक्ति है। बोटिंग का किराया 10 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है। रहने और खाने का रोजाना खर्च लगभग 1,000 से 2,000 रुपये तक आ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post