Top News

उत्तराखंड में भाजपा के सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अब आगामी विधानसभा चुनाव पर है नजरThe state executive committees of all seven BJP fronts in Uttarakhand have been announced; the focus is now on the upcoming assembly elections.

भाजपा के सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने प्रांतीय पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की। आगामी विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखकर सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी नामित किए गए हैं।



भाजपा ने सभी मोर्चों के प्रांतीय अध्यक्ष तो पूर्व में घोषित कर दिए थे, लेकिन मोर्चों की प्रांतीय कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। इस सिलसिले में मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ कई दौर की बैठकें भी हुईं। अब सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपनी-अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।मोर्चों की प्रांतीय कार्यकारिणी में सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। साथ ही नई टीम से अपेक्षा की गई है कि वह राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post