कई लोगों के लिए रिपब्लिक डे 2026 का लंबा वीकेंड रोजमर्रा की भागदौड़ से निकलकर किसी नई जगह घूमने का अच्छा मौका होता है। इस साल रिपब्लिक डे एक शानदार लॉन्ग वीकेंड लेकर आ रहा है, जो 23 जनवरी (शुक्रवार) की शाम से शुरू होकर 26 जनवरी (सोमवार) तक चलेगा, यानि आपको कुल 3 दिन छुट्टियां मिल रही है। अगर आप रिपब्लिक डे के लॉन्ग वीकेंड पर भीड़ भाड़ से दूर किसी शांत जगहों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप अपनी छुट्टियां आसानी से बिता सकते हैं। लॉन्ग वीकेंड के दौरान गोवा, मनाली, जयपुर और उदयपुर जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में काफी भीड़ होती है। छुट्टियों के पीक समय पर भारी भीड़, महंगे होटल, ट्रैफिक जाम और भरी हुई जगहें लोगों की परेशानी बढ़ा देती हैं।
तीर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश)
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास बसी ये घाटी नदी किनारे ठहरने, जंगल की सैर और तारों भरी शांत रातों के लिए जानी जाती है। नाइटलाइफ नहीं, बल्कि सुकून और नेचर चाहने वालों के लिए यह जगह एकदम सही है।
गोकर्ण (कर्नाटक)
मेन टाउन से हटकर कुडले, हाफ मून और ओम बीच पर शांति मिलती है। चट्टानों के किनारे कैफे, नंगे पैर टहलना और सुकून भरा सनसेट। यहां पर आपको गोवा जैसी भागदौड़ नहीं मिलेगी।
चौकोरी (उत्तराखंड)
पंचाचूली चोटियों के सामने बसा यह शांत गांव चाय के बागान, आसान वॉक और खूबसूरत सनराइस के लिए मशहूर है। नैनीताल या मसूरी की तरह यहां भीड़ नहीं मिलती है।
शोजा (हिमाचल प्रदेश)
यह छोटा पहाड़ी गांव हरियाली भरे जंगलों, लकड़ी के कॉटेज और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है, भीड़-भाड़ नहीं मिलती और जीवन की रफ्तार खुद-ब-खुद धीमी हो जाती है, जिससे मन को पूरा सुकून मिलता है।
बूंदी (राजस्थान)
जयपुर–उदयपुर की भीड़ से दूर, बूंदी अपनी बावड़ियों, नीले घरों और पहाड़ी किले के लिए जानी जाती है। यहां छुट्टियां मतलब खाली गलियां में आराम से घूमना होता है।
सतपुड़ा नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश)
कम कमर्शियल होने के कारण यहां टूरिस्ट कम आते हैं। वॉकिंग सफारी, कैनोइंग और जीप ड्राइव के साथ सुकून भी मिलता है। यहां पर वीकेंड पर आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।

Post a Comment