Top News

Priyanka Chopra ने हॉलीवुड में मचाया भौकाल, समुद्री डाकू बन करती दिखीं खून-खराबा, सामने आया खतरनाक लुक Priyanka Chopra has created a sensation in Hollywood, appearing as a pirate and engaging in bloodshed; her dangerous look has been revealed.

 

आयाम बजाज 

 मुंबई । प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं।

उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक निर्दयी पूर्व समुद्री डाकू के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड स्टार कार्ल अर्बन (Karl Urban) भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


बेटी की रक्षा के लिए खून-खराबे में उतरीं प्रियंका

ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का किरदार अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए दुश्मनों से भिड़ता नजर आता है। वीडियो में वह निहत्थे हाथों, चाकू, तलवार और पत्थरों से दुश्मनों को पछाड़ती दिखाई देती हैं। इस दौरान कई ड्रामेटिक और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलते हैं।

फिल्म में प्रियंका का किरदार एक ऐसी महिला का है, जो कभी समुद्री डाकू रही है। लेकिन उसका बीता हुआ खतरनाक अतीत फिर से उसके सामने आ खड़ा होता है और उसे अपने परिवार की रक्षा के लिए एक बार फिर हिंसा और संघर्ष की दुनिया में उतरना पड़ता है। ट्रेलर में उनके किरदार को ‘ब्लडी मैरी’ (Bloody Mary) कहा गया है।

फैंस ने जमकर की तारीफ

फिल्म के ट्रेलर पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका के एक्शन और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार प्रियंका को हॉलीवुड में उनका असली हक मिल रहा है। ट्रेलर शानदार लग रहा है।'

एक अन्य ने कमेंट किया, 'प्रियंका चोपड़ा के एक्टिंग के लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए।'

वहीं एक फैन ने लिखा, 'आप सच्ची योद्धा हैं, बहादुर और शक्तिशाली।'

फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट

‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन के अलावा टेमुएरा मॉरिसन (Temuera Morrison) भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स (Frank E. Flowers) ने किया है, जबकि इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज (Amazon MGM Studios) ने प्रोड्यूस किया है।The Bluff’ 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post