भारत में आपको ऊंचे पहाड़, दूर तक फैले रेगिस्तान और खूबसूरत समुद्री किनारे सब कुछ देकने को मिलता है। देश में कई शहर ऐसे है जहां पर घूमते हुए ऐसा लगता है मानो आप किसी दूसरे देश में आ गए हों। वहीं जब ज्यादातर लोग पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, ऐसे में अगर आप किसी शांत समुद्र तट पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगहें आपके लिए बेस्ट होगी। ये जगह आपके लिए एक अलग और सुकून देने वाला एक्सपीरिएंस हो सकता है। बीच के किनारे बिताया गया वक्त न सिर्फ भीड़-भाड़ से राहत देता है, बल्कि आपको नेचर के करीब जाकर रिलैक्स करने का मौका भी देता है। इन जगहों पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।
पालोलेम और बागा बीच, गोवा
दक्षिण गोवा का पालोलेम बीच आधे चांद के आकार का है। ये बीच अपनी रंग-बिरंगी झोपड़ियों के लिए फेमस है। यहां योग, कयाकिंग और हल्की नाइटलाइफ का अच्छा मेल देखने को मिलता है, जो इसे कपल्स, फैमिली और सोलो ट्रैवलर्स सभी के लिए पसंदीदा बनाता है। वहीं बागा बीच गोवा का सबसे एनर्जेटिक बीच माना जाता है। वॉटर स्पोर्ट्स, नाइटलाइफ़ और बीचसाइड फूड इसे हमेशा गुलज़ार रखते हैं। मस्ती, तैराकी और खूबसूरत सनसेट की तस्वीरें लेने के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।
राधानगर बीच, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
हैवलॉक आइलैंड पर स्थित राधानगर बीच अपनी बर्फ जैसी सफेद रेत और साफ फिरोजी पानी के लिए जाना जाता है। चारों तरफ हरियाली और शांति इसे तैराकी, सनसेट देखने या बस सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन बनाती है। यही वजह है कि इसे एशिया के सबसे खूबसूरत बीचों में गिना जाता है।
वर्कला बीच, केरल
वर्कला बीच की पहचान अरब सागर के ऊपर बनी ऊंची चट्टानें हैं। यहां के प्राकृतिक झरने, शांत माहौल और क्लिफ के पास बने कैफे इसे खास बनाते हैं। सुनहरी रेत पर टहलना और सनसेट देखना यहां का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है।
ओम बीच, कर्नाटक
ओम के आकार वाला यह बीच शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। नारियल के पेड़ों और चट्टानों से घिरा ओम बीच मेडिटेशन, तैराकी और आसपास की छुपी खाड़ियों को देखने के लिए बेहतरीन माना जाता है।
ऋषिकोंडा बीच, आंध्र प्रदेश
सुनहरी रेत और साफ नीले पानी वाला ऋषिकोंडा बीच एडवेंचर लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। यहां पैरासेलिंग, जेट स्की और बीच स्पोर्ट्स का मज़ा लिया जा सकता है, साथ ही शांत जगहों पर बैठकर सनसेट भी देखा जा सकता है।
मंदरमनी बीच, पश्चिम बंगाल
बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा मंदरमनी बीच अपनी नरम रेत और हल्की लहरों के लिए जाना जाता है। यह बाकी बीचों की तुलना में कम भीड़भाड़ वाला है, जहां शांत सैर, घुड़सवारी और रंगीन सनसेट का आनंद लिया जा सकता है। यही वजह है कि यह परिवारों और शांति पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है।

Post a Comment