इंदौर। निपानिया क्षेत्र स्थित ओसियन पार्क में श्रीराम कथा का आयोजन 10 जनवरी तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसी क्रम में निपानिया क्षेत्र का भव्य हिंदू सम्मेलन रविवार, 11 जनवरी को सायं 4 बजे से दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा।
हिंदू सम्मेलन में भव्य रामलीला, कथक प्रस्तुति, भजन संध्या सहित विविध सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा और कार्यक्रमों का लाभ लेने का आग्रह किया है।
हाल ही में निपानिया एवं आसपास की सोसायटियों की महिलाओं एवं नागरिकों ने लाल चुनरी और लाल साड़ी धारण कर सरयू जल कलश यात्रा में सहभागिता की। सरयू जल से भरे कलशों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए, जिससे सामाजिक सौहार्द और धार्मिक चेतना को बल मिला।

Post a Comment