Top News

दुश्मन देश की नापाक हरकत, LOC पर फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने फायरिंग करके खदेड़े The enemy country's nefarious act: Pakistani drones were spotted again near the LoC; soldiers opened fire and chased them away.


देश का दुश्मन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है. इधर दिन में भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कोई दुस्साहस न करने की चेतावनी दी, उधर रात को पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया. बीती रात जम्मू-कश्मीर से लगती भारत-पाक सीमा पर LOC के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराए, जिन्हें भारतीय सेना के जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके खदेड़ दिया.



पाकिस्तान से चल रही DGMO स्तर की बातचीत

इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने मीडिया को बताया था कि पाकिस्तान के साथ DGMO स्तर की बातचीत होती रहती है, जिसमें कई बार बॉर्डर पर ड्रोन मंडराने का मुद्दा उठाया गया था और साफ कहा गया कि यह मंजूर नहीं है. भारतीय सेना प्रमुख के द्वारा पाकिस्तान को युद्धविराम का उल्लंघन करने और सीमा पार से उकसावे के खिलाफ चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद ही मंगलवार रात को जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास 2 ड्रोन देखे गए.

राजौरी के कई इलाकों में देखे गए पाक ड्रोन

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को नियंत्रण रेखा के पास राजौरी सेक्टर में देखा गया तो सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की. राजौरी सेक्टर के डुंगला-नाबला क्षेत्र के पास कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं, जिन्हें फायरिंग करके वापस भेज दिया गया. इसके अलावा राजौरी जिले के ठंडी कस्सी इलाके में भी एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया. सुरक्षाबलों ने राजौरी और पुंछ जिले में तलाशी अभियान भी चलाया.

Post a Comment

Previous Post Next Post