Top News

क्या इस देश में सपने देखना भी गुनाह है? जानिए ओवैसी ने पाकिस्तान का जिक्र कर क्यों कही ये बातIs dreaming even a crime in this country? Find out why Owaisi said this while mentioning Pakistan.

 

एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि ये मेरा सपना है और क्या सपने देखना भी इस देश में गुनाह है? ओवैसी ने कहा कि जो लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं, वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। क्या बोले ओवैसीएआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से जब उनके हिजाब वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, क्या हिजाब पहनने वाली महिला के देश की प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना गुनाह है?


क्या हम सपने भी नहीं देख सकते और उन सपनों को पूरा नहीं कर सकते?

क्या देश का संविधान, हमें सपने देखने से मना करता है? अगर किसी को इससे दिक्कत है तो वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। हमारे देश में किसी भी धर्म को मानने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।  

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने खारिज किया मुद्दावहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने असदुद्दीन ओवैसी के हिजाब वाली महिला के देश का प्रधानमंत्री बनने की बात को यह कहकर खारिज कर दिया और कहा, 'इसकी कोई जरूरत नहीं है। देश में कई अहम मुद्दे हैं, पहले उन पर बात होनी चाहिए।'

Post a Comment

Previous Post Next Post