Top News

IIT Hyderabad के छात्र को 2.5 करोड़ की नौकरी, संस्थान के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा पैकेजAn IIT Hyderabad student has landed a job with a salary of ₹2.5 crore, the highest package ever offered in the institute's history.


कठिन नौकरी बाजार के बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (IITH) के लिए गुड न्यूज आई है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के एक छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड स्थित एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। है। IITH के अनुसार, 2008 में शुरू हुए इस संस्थान के इतिहास में किसी छात्र द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।

अंतिम वर्ष के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज जुलाई से वैश्विक ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम शुरू करेंगे। 21 वर्षीय एडवर्ड ने दो महीने की इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) में परिवर्तित करने के बाद यह ऑफर हासिल किया।

बेंगलुरु से की पढ़ाई

एडवर्ड नाथन वर्गीज ने कहा कि यह पहली और एकमात्र कंपनी थी जिसके लिए मैंने इंटरव्यू दिया था। जब मेरे मेंटर ने बताया कि कंपनी मुझे नौकरी का प्रस्ताव देगी, तो मैं बेहद खुश हुआ। मेरे माता-पिता भी बहुत खुश थे। हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े वर्गीस ने सातवीं से बारहवीं कक्षा तक बेंगलुरु में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि बाजार में मंदी के बावजूद, उन्हें हमेशा से एक अच्छा पैकेज मिलने का भरोसा था।

किस्मत से मिली नौकरी'

वर्गीज ने कहा कि मुझे पता था कि IIT का नाम कंपनियों को हमारे कैंपस की ओर आकर्षित करेगा और मौजूदा नौकरी बाजार का असर कम से कम होगा। साथ ही, इंजीनियरिंग के पहले साल से ही मैं कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग में था और देश के टॉप 100 में शामिल था। इससे भी मुझे इंटरव्यू क्रैक करने में मदद मिली, साथ ही हमारे पाठ्यक्रम ने भी हमें कई तरह के कोर्स करने का विकल्प दिया। मुझे PPO (पेशेवर ऑफर) मिलना मेरी किस्मत थी।

वर्गीस के अलावा, आईआईटीएच के एक अन्य सीएसई छात्र को 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला, जिससे संस्थान का स्तर और ऊंचा हो गया। अब तक, आईआईटीएच के किसी छात्र को दिया गया उच्चतम पैकेज लगभग 1 करोड़ रुपये था, जो 2017 में दर्ज किया गया था।

औसत पैकेज में 75% की वृद्धि

संस्थान के औसत पैकेज में भी 2024 की तुलना में लगभग 75% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह 20.8 लाख रुपये से बढ़कर 36.2 लाख रुपये हो गया। इस वर्ष प्लेसमेंट के पहले चरण में, जो दिसंबर में समाप्त हुआ, छात्रों को कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय नौकरी के प्रस्ताव मिले। करियर सेवा कार्यालय के संकाय प्रभारी (एफआईसी) मयूर वैद्य ने कहा कि पैकेज से कहीं अधिक, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्लेसमेंट चाहने वाले सभी छात्रों को एक अच्छा प्रस्ताव मिले। तकनीकी नौकरियों के साथ-साथ, हम सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनियों को शुरुआती स्लॉट देकर कोर इंजीनियरिंग के छात्रों को अच्छे अवसर प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post