Top News

आबकारी इंदौर की कार्यवाहीExcise Department Indore's action

 

        कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , *श्रीमान शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी *श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय श्री देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर सी डावर सर* के नेतृत्व में दिनांक-21/01/2026 को वृत्त- छावनी में वृत उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।


आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार एक दोपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया बाद वाहन जुपिटर क्रमांक MP09UZ4635 की तलाशी लेने पर उसके आगे रखे थैले में 3 गत्ते की पेटीयाँ बरामद की गई जिनमें 2 पेटियों में 100 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 1 पेटी में 50 पाव मसाला कुल=150 पाव देशी मदिरा प्लेन(18 बल्क लीटर) एवं देशी मदिरा मसाला( 09 बल्क लीटर) कुल=27 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला परिवहन कर ले जाई जा रही को वाहन सहित जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी की तलाश की जा रही है ।जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 102750/- रुपए रही। 

आज की कार्यवाही में आरक्षक श्री निहालसिंह बुंदेला,श्रीमती इंदु ठाकुर ,श्री कुलदीप चौहान एवं श्री विकाश मंडलोई का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post