Top News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग पहुंचेDefence Minister Rajnath Singh arrived at the Bangladesh High Commission in Delhi.

 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन रहीं बेग़म ख़ालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार के अगले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग पहुंचे.


यहां उन्होंने ख़ालिदा ज़िया के निधन पर शोक जताया और शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए. इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंह ने दी.

उन्होंने कहा, "हमारी संवेदनाएं ख़ालिदा ज़िया के परिवार और बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं."

बुधवार को बांग्लादेश के ढाका में ख़ालिदा ज़िया के शव को राजकीय सम्मान के साथ दफ़नाया गया. इस मौक़े पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ-साथ बीएनपी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे.

ख़ालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए, जहां उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज़ सादिक़ से भी मुलाक़ात की.

एस जयशंकर की यह मुलाक़ात चर्चा का विषय रही.

Post a Comment

Previous Post Next Post