Top News

हरिद्वार गंगा कॉरीडोर में रोडी बेलवाला क्षेत्र में संवरेगा गंगा तट, CM धामी ने 227 करोड़ की राशि की स्वीकृत In the Haridwar Ganga Corridor, the Ganga riverfront in the Rodi Belwala area will be beautified; CM Dhami has approved a sum of Rs 227 crore for the project.


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लिए विभिन्न विकास कार्यों को 227.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इन योजनाओं में हरिद्वार गंगा कारीडोर परियोजना, गैरसैंण विधानसभा परिसर से जुड़े कार्य तथा शहरी विकास से संबंधित कई योजनाएं शामिल हैं।



 मुख्यमंत्री ने स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की भी मंजूरी दी है।मुख्यमंत्री द्वारा जारी स्वीकृतियों में कुंभ से पहले हरिद्वार में गंगा कारीडोर परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई। गंगा कारिडोर परियोजना के अंतर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार एवं विकास कार्यों के लिए 59.11 करोड़ की राशि दी जा रही है। इससे क्षेत्र में गंगा तट के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।इसके अतिरित मुख्यमंत्री ने चमोली के गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर भराडीसैंण में संपूर्ण चाहरदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत वास्तविक लागत 9.87 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात 3.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण तथा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल की कुल नौ योजनाओं के लिए 164.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

यूकास्ट एवं यू सैक कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ायामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे स्वायत्तशासी संस्थाओं यू-कास्ट एवं यू-सैक के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है। इसके तहत एक जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत तथा एक जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post