Top News

महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BMC चुनाव से पहले 12 पार्षद बीजेपी में शामिलCongress suffers a major setback in Maharashtra as 12 corporators join BJP ahead of BMC elections.

महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया।



बीजेपी में शामिल हुए 12 पार्षद

बीजेपी में इन पार्षदों को शामिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रवींद्र चव्हाण ने लिखा कि 'भाजपा परिवार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी कार्यशैली से प्रेरित होकर, उबाथा समूह के कल्याण ग्रामीण उप-जिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का 'कमल' अपने कंधों पर उठाया। इस अवसर पर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया गया और उन्होंने भाजपा के भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।'

रवींद्र चव्हाण ने आगे लिखा कि 'इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदताई भोईर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।'

Post a Comment

Previous Post Next Post