Top News

अखिलेश ने सीएम योगी के बयान पर किया पलटवार, बोले- नींद से उठकर भी होश में नहीं आते कुछ लोग, आंखें दिन भर बंद रहती हैंAkhilesh hit back at CM Yogi's statement, saying, "Some people don't come to their senses even after waking up from sleep; their eyes remain closed all day."

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सभी को शुभकामनाएं दीं।


कहा कि आज देश को मजबूत और खुशहाल बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आजित्यनाथ के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें सीएम ने कहा था कि ‘बबुआ’ बारह बजे सोकर उठते हैं। अखिलेश ने तंज करते हुए कहा कि कई लोग सुबह उठ तो जाते हैं लेकिन होश में नहीं रहते।आंखें दिन भर बंद रहती हैं। कहा कि सुना है कि कोई सतुआ और बथुआ बाबा हैं, लेकिन मौसम तो बथुआ का है। गणतंत्र दिवस पर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि तमाम दावों के बावजूद महंगाई, बेरोजगारी के साथ लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

हर तरफ प्रदूषण है। 70 नदियों के पानी को लाल प्वाइंट दिया गया है। इसमें यूरेनियम, आर्सेनिक, मर्करी घुला है। इंडस्ट्रियल वेस्ट का पानी नदियों में भेजा जा रहा है। पीडीए पर बहुत अन्याय हो रहा है। अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने मंदिर तोड़े हैं। शंकराचार्य तक पर संकट है। कहा कि एसआईआर के बहाने एनआरसी लाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post