Top News

अजित पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में क्रैश हुआ विमानAjit Pawar died in a plane crash; the aircraft crashed in Baramati.

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह को विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, जब उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और मौके से धुआं उठता देखा गया।


प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था। जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था, वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया। घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

हादसे में 6 लोगों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि विमान में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आई। विमान में अजित पवार के अलावा और कौन-कौन सवार था, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पीड़ितों को तुरंत पास के अस्पताल पहुँचा या गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

विमान जलकर खाक

लैंडिंग के वक्त विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही हवाई पट्टी पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान से धुआं निकलता देख स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुँच गई हैं। अभी इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि हादसे की मुख्य वजह क्या रही। प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post